CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजिम कुंभ कल्प के समापन समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वे दोपहर 12:05 बजे रायगढ़ जिले के बाबाधाम कोसमनारा में आयोजित महाशिवरात्रि पर्व स्थापना दिवस, शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 2:10 बजे रायगढ़ से रायपुर लौटेंगे. शाम 5:15 बजे रायपुर से राजिम के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6 बजे राजिम कुंभ कल्प के समापन समारोह में शामिल होंगे.


शाही स्नान, विशाल शोभायात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों से राजिम कल्प कुंभ का होगा समापन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम के तट पर शाही स्नान, विशाल शोभायात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मेले का समापन किया जाएगा. माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रदेशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. राजिम में संतों, धर्माचार्यों, नागा साधुओं, विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वरों की उपस्थिति में समापन कार्यक्रम संपन्न होगा. त्रिवेणी संगम के तट पर पर्वस्नान, दान-पुण्य, यज्ञ, धर्म प्रवचन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष शाही स्नान और शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
शिवलयों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. भक्त चार प्रहर की पूजा-अर्चना, शिवलिंग पर जलाभिषेक और विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं. महाशिवरात्रि व्रत का पारण 16 फरवरी को सुबह 6:59 बजे से दोपहर 3:24 बजे तक किया जाएगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि पर 10 विशेष शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिसे अत्यंत फलदायी माना जा रहा है. राजधानी रायपुर के बाबा हटकेश्वर नाथ मंदिर, त्रिवेणी संगम पर स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर और कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ पहुंची हुई है.
रेडियो कार्यक्रम जिले की चिट्ठी का प्रसारण आज
आकाशवाणी रायपुर में रविवार शाम 6.05 बजे “जिले की चिट्ठी” कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा. इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र रिले करेंगे. इस बार के अंक में “बस्तर” जिले की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी.
उर्वरकों की कीमत बढ़ाना किसान विरोधी निर्णय : बैज
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने खेती में उपयोग किये जाने वाले जरूरी उर्वरको एनपीके और पोटाश की कीमतें बढ़ाये जाने के केन्द्र के निर्णय का विरोध किया है. एनपीके की कीमत 1,720 रुपए प्रति बोरी से बढ़ाकर 1,900 रुपए और पोटाश की कीमत 1,500 से बढ़ाकर 1,800 रुपए प्रति बोरी कर दिया गया है. एनपीके की कीमत पिछले दो सालों में 430 रुपए प्रति बोरी बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा, भाजपा सरकार की दुर्भावना के चलते किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और खेती करना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है. किसान विरोधी यह सरकार हर बजट में खाद सब्सिडी घटा रही है, जिसका सीधा असर कृषि लागत में दिख रहा है. भाजपा की सरकार किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है.
मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन होंगे रंगारंग कार्य्रक्रम
मैनपाट महोत्सव का आज अंतिम दिन है. आज प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर, रायगढ़ घराने की कथक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और छत्तीसगढ़ी गायक आयुष नामदेव अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे. इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.
रायपुर में आज के कार्यक्रम
विश्व कल्याण महायज्ञ
दयानंद सरस्वती बोधोत्सव का आयोजन
संस्थान- आर्य समाज रायपुर
स्थान- आर्य समाज मंदिर, छोटापारा
समय – प्रातः 9 से 10:30 बजे तक.
शब्दाक्षर सम्मान और कवि सम्मेलन
संगठन- छत्तीसगढ़ शब्दावली समिति
स्थान- वृंदावन सभागार, सिविल लाइन
समय- अपरान्ह 3 से रात्रि 8 बजे तक.
एंटी-रेबीज टीकाकरण कैंप
कुत्तों एवं बिल्लियों के लिए
संस्थान- इंडियन वेटरनरी हॉस्पिटल
स्थान- छत्तीसगढ़ कॉलेज के सामने सिविल लाइंस स्थित इंडियन वेटरनरी हॉस्पिटल.
समय- दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक.
आदिशक्ति वंदन सम्मान
आयोजक- तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान
स्थान- वृंदावन हॉल सिविल लाइन
समय- शाम 4 से शाम 7 बजे तक.
कानून जागरुकता सेमिनार
वक्ता – अशोक शर्मा
संस्था- यूथ यूनिटी फॉर वालेंट्री एक्शन ‘युवा’
स्थान- सीएम हाउस के समीप सिविल लाइन
स्थित हाउस नंबर 42/292 के द्वितीय तल में
समय- सुबह 9.30 बजे से.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


