शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कांग्रेस विधायक के शह पर रिश्तेदारों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के साले रिजवान और भांजे एहतिशाम ने मौलाना से जमकर मारपीट की है। मामले की थाने में शिकायत की गई है। मुस्लिम कमेटी ने विधायक आरिफ की गिरफ्तारी की मांग की है।
दरअसल कांग्रेस विधायक मसूद प्रतिक्रिया से नाराज थे। पीड़ित मौलाना ने बुरहानपुर वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।आरोप है कि जहांगीराबाद थाने के सामने मौलाना से जमकर मारपीट की है। अचानक पहुंचे करीब एक दर्जन विधायक के रिश्तेदारों ने मारपीट की।
आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने की शिकायत
आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ शिकायत की है। कमेटी के अध्यक्ष शमशुल हसन ने की विधायक के गिरफ्तारी की मांग की है। कहा- आरिफ मसूद मुस्लिमों के हमदर्द नहीं बल्कि कौम को दबाने कुचलने वाला व्यक्ति है। मुस्लिमों पर सबसे ज्यादा अत्याचार कर रहा है। पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। बुरहानपुर में कांग्रेस पार्टी और मुस्लिमों को लेकर खुले मंच से बयान दिया था।
खंडवा में ढाबे पर चाकूबाजी: विवाद में युवक ने की दोस्त की हत्या, बीच-बचाव करने आए दो अन्य घायल
सुपारी देकर करवाई थी वकील की हत्याः 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, 1 आरोपी के पैर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


