IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाईवोल्टेज मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं, और इस मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में किशन ने मुश्किल पिच पर अपने अंदाज का प्रदर्शन किया और सिर्फ 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अंत में उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए और आउट हुए।
विराट, उथप्पा के खास क्लब में ईशान का नाम जुड़ा
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में अब ईशान किशन का नाम भी शामिल हो गया है। इस क्लब की शुरुआत 2007 में रॉबिन उथप्पा ने की थी, उसी वर्ल्ड कप में गौतम गंभीर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक बनाया। इसके बाद विराट कोहली ने चार बार इस उपलब्धि को हासिल किया। ईशान किशन अब इस खास क्लब में चौथे स्थान पर हैं।
इसे भी पढ़ें: IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भी नो हैंडशेक पॉलिसी जारी, सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान सलमान आगा से नहीं मिलाया हाथ
शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा
इस मैच में किशन ने पावरप्ले में 42 रन बनाए, जो भारत-पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में किसी बैट्समैन द्वारा पावरप्ले में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले एशिया कप 2025 में शुभमन गिल ने दुबई में 35 रन बनाए थे। किशन ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
युवराज सिंह को छोड़ा पीछे
ईशान किशन अब भारत-पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2012 में 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इस रिकॉर्ड में शीर्ष पर मोहम्मद हफीज का नाम है, जिन्होंने 2012 में भारत के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस शानदार प्रदर्शन के साथ ईशान किशन ने अपने खेल से न केवल टीम इंडिया को मजबूती दी, बल्कि खुद को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज करवा दिया।
भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
मैच कहां देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान के इस हाईवोल्टेज मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।
मोबाइल या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए मैच जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगा। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करना होगा, और पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देख सकें।
इसके अलावा, यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी फ्री में देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना जरूरी है। अन्य डीटीएच या केबल नेटवर्क पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए मैच उपलब्ध नहीं है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


