Surya Grahan 2026: आज दिखेगा रिंग ऑफ फायर, जानें क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण?

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज फाल्गुन अमावस्या पर मंगलवार 17 फरवरी को लगा है.

यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण या रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं.

भारतीय मानक समयानुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा और रात 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा.

आज आप आकाश में एक खास खगोलीय घटना देख सकेंगे, जिसे “रिंग ऑफ फायर” या वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है.

इस दौरान सूर्य पूरी तरह ढकता नहीं, बल्कि उसके चारों ओर आग की अंगूठी जैसा चमकता घेरा दिखाई देता है.

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार यह दृश्य बेहद आकर्षक होता है, लेकिन इसे सुरक्षित तरीके से ही देखना चाहिए.

वलयाकार सूर्य ग्रहण की स्थिति तब बनती है, जब चंद्रमा, पृथ्वी से दूर की स्थिति में पृथ्वी और सूर्य के मध्य आता है, जिससे वह सूर्य को पूरी तरह ढंक नहीं पाता.

ऐसी स्थिति में सूर्य के चारों ओर एक चमकदार वलय या रिंग बन जाती है. इसलिए इसे वलयाकार या कंकणाकृति ग्रहण कहा जाता है.

बस कुछ देर बाद लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में क्या होगा असर