Gold-Silver Price Today: फिर बढ़ी सोने की चमक, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर से तेजी देखी जा रही है.

बुधवार के मुकाबले आज गुरुवार को सोने की कीमतों में 2290 रुपये का उछाल आया है. चांदी भी 15000 रुपया महंगा हुआ है.

गुरुवार, 19 फरवरी को देश में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,200 रुपये है, जो कल के मुकाबले 2,290 रुपये ज्यादा है.

इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत आज 2,100 रुपये बढ़कर 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,650 रुपये है, जो बुधवार के मुकाबले 1,720 रुपये ज्यादा है.

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, भुवनेश्वर, कटक, विशाखापत्तनम, मैंगलोर, अमरावती जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 15,649 रुपये है.

वहीं, इन शहरों में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 14,345 और 11,737 रुपये है.

Trouser Designs: ऑफिस में प्रोफेशनल लुक के लिए बेस्ट हैं ये ट्राउजर