रायपुर। 23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले भाजपा विधायक दल की अहम बैठक 22 फरवरी को रात 8 बजे सीएम हाउस, अटल नगर नवा रायपुर में रखी गई है। बैठक में सत्ता पक्ष के सभी विधायकों की मौजूदगी रहेगी। बैठक में सदन के भीतर विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले सवालों का पुरजोर जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर भी चर्चा होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी, जिसके साथ ही बजट सत्र की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा और कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।
सत्र के दूसरे दिन 24 फरवरी को साय सरकार अपना तीसरा बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे। बजट को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों की निगाहें टिकी हुई है।

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


