अनूप मिश्रा, बहराइच। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) से बेहाल एक गर्भवती महिला ने असहनीय दर्द के कारण खुद ही चाकू से अपना पेट चीर डाला। यह दर्दनाक मामला बहराइच ,जिले के एक नंदवल गांव का है, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

दर्द नहीं सह पाई महिला

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर के अंदर कई घंटों से प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। घर पर कोई उचित सहायता न मिलने और दर्द के बर्दाश्त से बाहर होने पर उसने खौफनाक कदम उठाया। इस आत्मघाती प्रयास में महिला ने इस बार 6 बच्चे को दिया जन्म महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और दुर्भाग्यवश उसकी नवजात बच्ची स्वस्थ है।

READ MORE: ‘योगी के कालनेमि होने के मिले संकेत…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान, कहा- यूपी की तुलना बंगाल में गौ हत्या कम

महिला की हालत गंभीर

परिजनों ने आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला का काफी खून बह चुका है और उसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी।