अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. चकिया क्षेत्र में सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. अम्मर डहिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें इकलौते बेटे की मौत हो गई. जबकि दो बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें- UP में बस कहने को कानून चंगा है..! दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, 20 लाख का जेवरात और कैश ले उड़े शातिर, कांड के बाद जागी खाकी

बता दें कि जगदीशपुर निवासी अजीत यादव (22), मोनी यादव (25) और पूनम यादव (26) एक ही बाइक से चकिया से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान अम्मर डहिया गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लाया गया. जहां चिकित्सकों ने अजीत यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों बहनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘बद से बदतर’ कानून! थाने से 100 मीटर दूरी पर किशोरी को जिंदा जलाया, नग्न अवस्था में मिली थी युवती

अजीत यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि अजीत का बुधवार को ही तिलक कार्यक्रम हुआ था और वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था. शादी की खुशियों के बीच अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.