आकाश श्रीवास्तव, नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था। घर वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। मृतक इकलौता भाई था। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नीमच जिले में उस वक्त खुशियों का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी की पत्रिका देकर लौट रहे दुल्हन के इकलौते भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, नीमच-सिंगोली मार्ग पर ग्राम दड़ोली के समीप निर्माणाधीन पुलिया पर रविवार देर शाम बाइक सवार सौरभ गंगवाल (20) और गौरव काणिगावा (21) दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल नीमच में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: ब्रिज ढहने मामले में एक्शनः निर्माणी कंपनी ब्लैकलिस्टेड, इंजीनियर पर भी होगी कार्रवाई, PWD मंत्री राकेश बोले- जांच कमेटी बनाने की जरूरत नहीं
बताया जा रहा है कि 11 मार्च को सौरभ की बड़ी बहन की शादी होना थी और वह रतनगढ़ में शादी की पत्रिका बांटकर लौट रहा था। पुलिया निर्माण कार्य के चलते मार्ग डायवर्ट था, लेकिन मौके पर कोई स्पष्ट संकेतक नहीं था और चेतावनी बोर्ड गिरा हुआ था, जिसके कारण बाइक सीधे निर्माणाधीन पुलिया में जा गिरी। रतनगढ़ थाना प्रभारी मनोज झा के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शादी वाले घर में अब खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


