कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई ने लव मैरिज की। जिसकी सजा बड़े भाई को मिली। जी हां… लड़की के घर वालों ने जेसीबी से मकान तोड़ दिया। दहशत में परिवार पांच महीने तक शहर से बाहर रहा और अब वापस लौटकर थाने में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला घाटीगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घेघोली गांव के रहने वाले एक युवक लव मैरिज की थी। जिसकी सजा उसके बड़े भाई को मिली। बताया जा रहा है कि लड़की के घर वाले इस शादी से राजी नहीं थे। विवाह के बाद लड़की के घर वालों ने जेसीबी से युवक के बड़े भाई का घर तोड़ दिया। करीब पांच महीने पहले मकान को ध्वस्त कर दिया था। जिससे डर कर परिवार बाहर चला गया था।
ये भी पढ़ें: ‘मेरी बेटी के कपड़े फाड़े और…’, भाजपा विधायक का विवादित VIDEO आया सामने; महिला के साथ गाली गलौज-धमकी देने का आरोप
वहीं पांच महीने बाद यह परिवार वापस लौटा है। ग्वालियर लौटते ही परिवार पुलिस थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है। पूछताछ, जांच और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: भोपाल रेप-धर्मांतरण केस: अमरीन के साथ लिव-इन में रह रहा था चंदन याद, जिस्मफरोशी का चला रहे थे अड्डा, WhatsApp के जरिए सप्लाई होती थी लड़कियां
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


