रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन में प्रश्नकाल के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत पत्रों को पटल पर रखेंगे.

यह भी पढ़ें : ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला : हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे, जिनमें अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे, जबकि विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ा विषय रखेंगे. मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा सौंपेंगे, वहीं विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू याचिकाएं पेश करेंगे. इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में विस्तृत चर्चा भी की जाएगी.

देखिए सीधा प्रसारण –