कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कैफे को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। मुख्य आरोपी जुनैद पर आरोप है कि उसने महिला को कैफे में बुलाकर केबिन में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में कैफे के संचालक और एक कर्मचारी भी आरोपी बनाए गए हैं।
READ MORE: आखिरी इम्तिहान बना गणित का पेपर! बोर्ड परीक्षा देते समय अचानक गिर पड़ी छात्रा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला की एक युवती के माध्यम से आरोपी जुनैद से पहचान हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को कैफे में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर जुनैद ने महिला को केबिन में ले जाकर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी। आरोप है कि विरोध के बावजूद आरोपी ने कैफे के कर्मचारी से साउंड सिस्टम का वॉल्यूम तेज करवाया ताकि महिला की आवाज बाहर न जा सके और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
READ MORE: भोपाल रेप-धर्मांतरण केस: अमरीन के साथ लिव-इन में रह रहा था चंदन याद, जिस्मफरोशी का चला रहे थे अड्डा, WhatsApp के जरिए सप्लाई होती थी लड़कियां
अधारताल पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के मामलों में कैफे जैसे सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की कमी चिंता का विषय बनी हुई है। महिला की सुरक्षा के लिए समाज और प्रशासन दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


