परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में आज एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। रेलवे पटरी के पास एक पेड़ से एक युवक और युवती के शव लटके मिले। मृतकों की पहचान जितेंद्र धाकड़ और सोनम आदिवासी के रूप में हुई है।
READ MORE: हल्दी घोल बन गया जहर! 150 से ज्यादा गाडर-बकरियों की मौत, क्षेत्र में हड़कंप, बाजार से खरीदी हल्दी में मिलावट की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। बताया जा रहा है कि सोनम नाबालिग होने के कारण जितेंद्र को पूर्व में इस संबंध से जुड़े मामले में जेल भी जाना पड़ा था। वह कुछ समय पहले ही जेल से रिहा होकर लौटा था। मृतिका सोनम वर्तमान में कोलारस के पास गुगवारा में अपने नाना के घर रह रही थी।
READ MORE: कैफे में महिला के साथ दुष्कर्म: साउंड तेज करवाकर पहले की अश्लील हरकतें, फिर केबिन में दिया वारदात को अंजाम
घटना की सूचना मिलते ही कोलारस पुलिस, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम और अन्य विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि जेल से रिहाई के बाद दोनों के बीच क्या परिस्थितियां बनीं, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। यह भी जांच का विषय है कि क्या यह मामला आत्महत्या है या किसी अन्य वजह से जुड़ा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


