सतीश दुबे, डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा में बच्चों को स्कूल छोड़ने गई महिला का अपहरण हो गया। इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पति समेत अन्य लोग महिला को कार में बैठाकर जबरन अपने साथ लेकर चले गए। यह भी बताया गया कि महिला 9 महीने से अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला डबरा के देहात थाना क्षेत्र का है।
पति से अलग रह रही थी महिला
डबरा में प्रीति परिहार (महिला) के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण करने वाला कोई और नहीं उसका पति भरत परिहार ही बताया गया है। प्रीति परिहार 9 माह से पति से विवाद के चलते अलग रह रही थी और आज सुबह अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। तभी उसका पति भरत परिहार कार में उसे जबरन उठाकर ले गया। अब जिलेभर की पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर महिला को सुरक्षित लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: इंदौर में IVF-सरोगेसी के नाम पर बड़ा खेल! अरविंदो हॉस्पिटल के डॉक्टर पर महिला से दुष्कर्म और नवजात के अपहरण का गंभीर आरोप, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
12 साल पहले हुई थी शादी
प्रीति परिहार की मां ने बताया कि प्रीति की शादी 12 साल पहले घाटीगांव निवासी भरत के साथ हुई थी। लगातार विवाद के कारण प्रीति अपने पति से अलग डबरा में माता पिता (मायके) के साथ रहने लगी थी। इस बीच प्रीति परिहार ने पति से डर को लेकर देहात थाना पुलिस को कई आवेदन दिए थे। पुलिस की यह लापरवाही आज उसके अपहरण का कारण बन गई। सुबह जब प्रीति नीले रंग का सूट पहनकर अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़ने निकली, तभी उसका पति समेत अन्य बदमाश लोग पहुंचे और कार से उसका जबरन अपहरण कर ले गए।
ये भी पढ़ें: ‘मेरी बेटी के कपड़े फाड़े और…’, भाजपा विधायक का विवादित VIDEO आया सामने; महिला के साथ गाली गलौज-धमकी देने का आरोप
डबरा में जगह-जगह नाकाबंदी
इस घटना के बात प्रीति के माता-पिता दोनों देहात थाने पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी बेटी को सुरक्षित लाने के लिए गुहार लगाई। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जगह-जगह हाईवे समेत अन्य स्थानों पर नाकाबंदी की है। महिला को सुरक्षित लाने की कोशिश की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


