अजयारविंद नामदेव, शहडोल। पंडित शंभू नाथ विश्व विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह उस वक्त विवादों में आ गया, जब समारोह में शामिल छात्रों को कथित रूप से बासी और दूषित भोजन परोसे जाने का मामला सामने आया। गरिमामय आयोजन के बीच भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने विरोध में खाने के डिब्बे फेंककर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कैटर्स के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
आस्था की आड़ में अतिक्रमण: सिंहस्थ क्षेत्र में आश्रम की जगह बन रहा था लग्जरी होटल, निगम का चला बुलडोजर
जानकारी के अनुसार, समारोह में भोजन की व्यवस्था ओम सांई कैटर्स द्वारा की गई थी। छात्रों का आरोप है कि भोजन न केवल ठंडा था, बल्कि उसमें से दुर्गंध भी आ रही थी, जिससे कई छात्र असहज हो गए। दीक्षांत जैसे गरिमामय अवसर पर ऐसी अव्यवस्था ने विश्वविद्यालय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अभ्युदय जैन केस में बड़ा फैसला: 360 दिन हत्या के आरोप में घिरी रही मां को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 98 दिन जेल में बिताने के बाद अलका जैन पूरी तरह बरी
घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया, कुलगुरु (कुलपति) रामशंकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ओम सांई कैटर्स के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
उल्लेखनीय है कि इस दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल को भी शामिल होना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते उनका दौरा निरस्त हो गया और वे समारोह में शामिल नहीं हो सके,हालांकि, समारोह तो संपन्न हुआ, लेकिन दूषित भोजन के मामले ने पूरे आयोजन की गरिमा पर प्रश्नचिह्न लगा दिया। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और छात्रों की नाराजगी को देखते हुए जल्द ठोस कदम उठाने की बात कही जा रही है।
बच्चों को स्कूल छोड़ने गई महिला का अपहरण: पति ने ही किया किडनैप, थाने पहुंचे माता-पिता
वहीं इस मामले में पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय के कुलगुरु (कुलपति) रामशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि ओम सांई कैटर्स ने बदमाशी की है इसकी इंक्वायरी कर पनिश किया जाएगा ,इसको किसी प्रकार का कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


