सुप्रिया पांडेय, रायपुर। कांग्रेस ने नक्सलवाद का समर्थन कभी नहीं किया. नक्सली हिंसा का प्रतीक है. हमने हमेशा कहा है कि उनके मुद्दे सही हो सकते है, लेकिन रास्ते गलत है. हम आदिवासियों के हकों के समर्थन में हैं. यह बात छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने देश-प्रदेश से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर तय डेडलाइन को लेकर किए गए सवाल पर कही.

दिग्विजय सिंह ने रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में आदिवासी इलाकों में स्थानीय प्रशासन दवाब में नियमों का उल्लंघन करता रहा, जिसकी वजह से नक्सलवाद पनपा. वहीं केरल का नाम बदलने पर कहा कि बीजेपी केवल सड़कों के नाम, शहरों के नाम बदल रही है. उनके सारे मुद्दे असफल रहे हैं. देश को अमेरिका का गुलाम बना रहे हैं. किसानों का हक अमेरिका को दे रहे हैं.
राज्यसभा सांसद ने सवाल किया कि यहां के किसान और अमेरिका के किसान की बराबरी कैसे हो सकती है. दरअसल, ट्रंप चाहते है कि वहां का मक्का भारत आए. अगर वहां का मक्का यहां आएगा तो भारत के किसान के उपज के भाव कम होंगे. भारत के इतिहास में आज तक इस प्रकार का समझौता किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


