26 February History : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फरवरी का दिन भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। राजनीति, खेल, विज्ञान, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएं आज के दिन दर्ज हैं। आइए जानते हैं 26 फरवरी को घटित प्रमुख घटनाओं के बारे में।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1994 – उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
1995 – कॉपीराइट मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
1999 – पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकॉर्ड बनाया।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करज़ई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2004 – मकदूनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेजकोव्स्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2006 – परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
2007 – नेपाल सरकार द्वारा नरेश की संपत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
2008 – रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया। भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया। नेपाल में संविधान सभा चुनाव के लिए माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।
2009 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हेमंत लक्ष्मण गोखले का स्थानांतरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में हुआ।
26 फरवरी को जन्मे व्यक्ति
1959 – संजय धोत्रे – भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राजनीतिज्ञ।
1946 – मृणाल पांडे, पत्रकार एवं साहित्यकार।
1908 – लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार।
1903 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश।
1896 – गोपाल स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति।
1887 – बेनेगल नरसिंह राव – भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ।
26 फरवरी को हुए निधन
2004 – शंकरराव चव्हाण – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।
1966 – विनायक दामोदर सावरकर – भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी।
1887 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।
1886 – नर्मद – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक रचनाकार।
1712 – बहादुर शाह प्रथम – दिल्ली का सातवां मुगल बादशाह।
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


