शरद पाठक, छिंदवाड़ा। टी राजा के दिए गए बयान पर गोंडवाना पार्टी और विशेष वर्ग के कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन को लेकर एक लड़की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। उस पोस्ट को डिलीट करने के लिए एक कथित धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर का माहौल गरमा गया है। ऑडियो में एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लड़की को उसकी पोस्ट डिलीट करने की धमकी देने की बात सामने आ रही है।

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वतखोर सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार, कुएं का निर्माण को लेकर मांगी थी 5 हजार की घूस 

 जैसे ही यह ऑडियो वायरल हुआ, विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठन द्वारा रैली निकालकर पुलिस थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

नर्मदापुरम में ब्रिज गिरने का खतरा: 29 की हालत जर्जर, 7 पुल डेंजर में

उनका कहना है कि इस तरह के ऑडियो से समाज में तनाव फैल सकता है और शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। वहीं, कुछ संगठनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी उठाई थी । जिस पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑडियो की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऑडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m