कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रास्ते से गाड़ी निकालने को लेकर ब्यूटी पार्लर संचालक संचारिका से हुए विवाद के बाद बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर के बाहर कार की तोड़फोड़ कर फायरिंग कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर दबिश दी तो वहां अवैध हथियारों का जखीरा मिला। पुलिस ने मौके से भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक पिता और उसके दो बेटे सहित तीन लोग अभी फरार हो गए हैं। वहीं पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दो अलग अलग FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
READ MORE: युवती को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने की दी धमकी, हिंदू संगठन में आक्रोश, हनुमान चालीसा पढ़कर जताया विरोध
दअरसल ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन निवासी अनु शर्मा का लेजर ट्रीटमेंट बॉडी सॉल्यूशन का काम है। वह कल रात अपनी गाड़ी थार से घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में बंटी यादव का घर पड़ता है वहां सड़क पर सीढ़ी खड़ी थी। जब अनु ने रास्ते से निकलने के लिए सीढ़ी हटाने के लिए कहा तो बंटी यादव ने उससे गाली गलौज करना शुरू कर दी। साथ ही मारने पीटने का प्रयास किया। जिस पर अनु साइड से अपनी कार निकालकर घर चली गई। घर पर मेहमान संस्कार शर्मा व विकास यादव बैठे हुए थे। उसी समय बदमाश बंटी यादव, उसके दो बेटे अंशुल यादव, दम्मो उर्फ अनिकेत यादव व सूर्या यादव लाठी-डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। उनके मेहमान संस्कार व विकास से मारपीट की। अनु शर्मा व उनकी बेटियों को बाहर खींचकर मारने का प्रयास किया। इससे मन नहीं भरा तो बदमाशों ने बाहर रखी अनु शर्मा की थार कार में तोड़फोड़ कर दी। आखिर में दहशत फैलाने के लिए बंटी यादव ने पिस्टल व कट्टे से गोलियां चला दीं। जिसका घर में मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और उसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादिया अनु शर्मा की शिकायत पर घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश शुरू की गई। जब वहां बदमाश नहीं मिले पुलिस ने बंटी यादव के पुश्तैनी मकान हुरावली पर दबिश दी। जहां पर मुख्य आरोपी बंटी यादव के भाई मनीष यादव और बहन सपना यादव मिले गए लेकिन घर की तलाशी में अवैध हथियारों का जखीरा पुलिस को मिला गया। बदमाश की बहन के घर से अवैध हथियारों का जखीरा मिलने पर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने सभी अवैध हथियार जब्त कर आरोपी बंटी की बहन सपना व भाई मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया।
READ MORE: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वतखोर सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार, कुएं का निर्माण को लेकर मांगी थी 5 हजार की घूस
पूछताछ में दोनों ने बताया कि आरोपी बंटी यादव और उसके दोनों बेटे अवैध वसूली और लोगो डराने धमकाने का काम करते है इसलिए यहां अवैध हथियार रखते हैं। पुलिस को घर की तलाशी पर 315 बोर की तीन राइफल, 32 बोर की दो पिस्टल, 315 बोर का एक कट्टा, 315 बोर के 52 जिंदा कारतूस, 32 बोर के 17 जिंदा कारतूस, 306 बोर के छह कारतूस, 22 गोलियां अलग-अलग बोर की और 9 मैग्जीन भी मिली हैं। फिलहाल पुलिस ने फरियादी अनु शर्मा की शिकायत पर मुख्य आरोपी बंटी यादव और उसके दोनों बेटे अंशुल और अनिकेत पर गाली गलौज, मारपीट, तोड़फोड़, फायरिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर दूसरी FIR मुख्य आरोपी बंटी यादव उसके दोनों बेटे अंशुल और अनिकेत के साथ-साथ बंटी के भाई मनीष यादव और बहन सपना यादव के खिलाफ अवैध हथियार रखने के संबंध में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है और फरार मुख्य आरोपी बंटी और उसके दोनों बेटों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है मुख्य आरोपी बंटी के गिरफ्तार हो जाने के बाद अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


