शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिदंवाड़ा शहर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शहर के अंबर होटल की बताई जा रही है, जहां दो युवकों पर युवती को शराब पिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार युवती की पहचान आरोपियों से पूर्व परिचय के आधार पर हुई थी।

आरोप है कि दोनों युवक उसे बातचीत के बहाने होटल ले गए और वहां जबरन शराब पिलाई। इसके बाद नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद युवती ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है और दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m