SL vs NZ T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के छठे मुकाबले में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। अब श्रीलंका को इस मुकाबले में जीत दर्ज कर 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के लिए 169 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने काफी संघर्ष करती नजर आई। टीम के लिए कप्तान सेंटनर ने सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली। उनके अलावा रचिन रविंद्र ने 32, कोल मैककोन्की ने 31, फिन ऐलन ने 23 और ग्लेन फिलिप्स ने 18 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में महेश थीकशाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट झटके, उनके अलावा दुनिथ वेल्लागे को 1 सफलता मिली।

मिचेल सैंटनर और कोल मैकॉन्ची के बीच रिकार्ड साझेदारी

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआत में ही 84 रन पर 6 विकेट खो दिए थे, लेकिन कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैकॉन्ची ने 47 गेंदों में 84 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाकर टीम को 160 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। यह न्यूजीलैंड की ओर से 7वें विकेट के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका की प्लेइंग 11

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लागे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोनकी, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

मैच कहां देखें लाइव?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें; पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही आप Lalluram.com की वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H