IND vs ZIM T20 World Cup 2026 Super 8: टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के 8वें मैच में भारत और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन का स्कोर बनाया है। अब जिम्बाब्वे को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए 257 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 55 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 44, ईशान किशन ने 38, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 33 और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 23 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा और सिकंदर रजा को 1-1 सफलता मिली।
भारत ने बनाया टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा और अपना सबसे बड़ा स्कोर
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा और अपना सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 2007 में 6 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। भारत इस मैच में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिसने मौजूदा वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के ही खिलाफ 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर आयरलैंड की टीम है, जिसने 2026 में ओमान के खिलाफ 5 विकेट खोकर 235 रन ठोके। 2016 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट खोकर 230 रन बनाए, जोकि पांचवां हाईएस्ट टोटल है।
जबकि, भारत का पिछला रिकॉर्ड 218 रन का था, जो इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में बना था। डरबन में खेले गए उस मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे।
भारत और जिम्बाब्वे दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा
मैच कहां देखें लाइव?

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें। पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें, ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही आप Lalluram.com वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


