बेगूसराय। जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 30 वर्षीय रुकसाना खातून ने अपने पति मोहम्मद मकबूल और ससुराल वालों पर प्रताड़ना, ठगी और गैर-कानूनी तीन तलाक के गंभीर आरोप लगाए हैं। रुकसाना का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसे और उसके परिवार को मानसिक व शारीरिक रूप से तोड़ा जा रहा है।
17 लाख की ठगी और दहेज का दानव
11 मार्च 2022 को हुए इस निकाह के महज तीन महीने बाद ही ससुराल पक्ष ने 5 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। रुकसाना के मुताबिक, पति ने कारोबार के नाम पर उसकी मां के गहने गिरवी रखवाकर और उसकी बेटी की एफडी (FD) तुड़वाकर कुल 17 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब पैसे वापस मांगे गए, तो रुकसाना और उसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
फोन पर तलाक और हलाला की घिनौनी मांग
जुलाई 2023 में बेटे के जन्म के बाद जुल्म और बढ़ गया। फरवरी 2024 में मकबूल ने मोबाइल पर ‘तीन तलाक’ लिखकर भेज दिया। जब रुकसाना ने साथ रहने की गुहार लगाई, तो पति ने शर्त रखी कि उसे अपने ससुर या जेठ के साथ ‘हलाला’ करना होगा। इतना ही नहीं, पति ने उसे देह व्यापार में धकेलने की धमकी दी और मार्च 2024 में दूसरा निकाह भी कर लिया।
न्याय के लिए दर-दर भटकती पीड़िता
पिछले दो साल से रुकसाना पुलिस थानों के चक्कर काट रही है। उसका आरोप है कि पुलिस ने न तो तीन तलाक की धारा लगाई और न ही जानलेवा हमले (307) की। उल्टा पति के प्रभाव में आकर पीड़िता पर ही चोरी का केस दर्ज कर दिया गया। फिलहाल, राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है और पुलिस से दो दिनों में रिपोर्ट तलब की है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


