अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बराढी गांव में बीती रात एक 28 वर्षीय युवक की गांव के हीं कुछ लोगों ने निर्मम हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। मृतक की पहचान लालबदन सिंह के 28 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है और घटना के बाद से गांव में मातम और तनाव का माहौल है।
प्रेमिका से मिलने गया था युवक
दरअसल पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जाता है। मृतक शैलेंद्र कुमार के परिजनों का आरोप है कि उसे बीती रात फोन करके घर से बुलाया गया था। इसके बाद जब वह बीती रात करीब दो बजे बराढी गांव में हीं लड़की के घर पहुंचा, तो वहां मौजूद लोगों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।
परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी
वहीं इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने सासाराम मुफस्सिल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ हीं गांव में घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
शव का पोस्टमार्टम
इधर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते हीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फोन कॉल डिटेल्स आदि को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि एसपी ने एक आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द हीं गिरफ्तार करने की बात कही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


