Rajasthan News: राजस्थान के गंगापुर सिटी जिले के वजीरपुर उपखंड में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मीणा बड़ौदा गांव में एक तालाब के किनारे तीन मासूम बच्चों के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुए हैं। घटना के बाद से बच्चों की माँ, संगीता मीणा, रहस्यमय तरीके से लापता है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की मां 27 वर्षीया संगीता मीणा का पीहर करौली जिले के आलमपुर में है। संगीता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 7 साल पहले प्रवीण मीणा से शादी के बाद से ही उसे ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां अस्पताल में तीन मासूमों के शव रखे हैं, वहीं पिता या ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था आखिरी वीडियो
घटना से एक दिन पहले, रविवार 1 मार्च की शाम को संगीता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उसने कुछ लोगों के नाम लेते हुए उनके द्वारा की जा रही मारपीट और प्रताड़ना का जिक्र किया था। इस वीडियो के वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद बच्चों की लाशें मिलना मामले को और अधिक संदिग्ध बना रहा है। वजीरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लिया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतकों की पहचान दिव्या (5 वर्ष), भारती (3 वर्ष) और दीपक (1.5 वर्ष) के रूप में हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- MP कांग्रेस में संगठन विस्तार: 4 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा, 21 मंडल अध्यक्ष और 88 नगर अध्यक्ष की भी नियुक्ति
- Bihar Top News 02 march 2026: नितिन नवीन कल पटना में, बिहार में होली की बहार, चिराग की ओवैसी को चेतावनी, मेट्रो के समय में परिवर्तन, पवन सिंह जाएंगे राज्य सभा, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- इंदौर में जहरीली गैस से दर्दनाक हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- CG News : होली से पहले 13 बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल
- CG Transfer News : 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, आदेश जारी

