Bihari Live Commentary On Dubai Missile Attack Video: इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच दुबई के एक इलाके में कथित तौर पर आसमान से मिसाइल गिरती दिखाई दे रही है। हालांकि इस वीडियो की सबसे चौंकाने वाली बात धमाका नहीं, बल्कि बैकग्राउंड में सुनाई दे रही आवाजें हैं। दुबई में ईरान के मिसाइल हमलों के बीच डरने की जगह वहां मौजूद सभी बिहारी युवक भोजपुरी में लाइव कमेंट्री करने लगे, जैसे कोई क्रिकेट मैच चल रहा हो।
ईरान के मिसाइल हमलों के बीच दुबई में बिहारियों के भौकाल मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर इसपर मौज ले रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में तेज रोशनी और धमाके जैसी आवाज सुनाई दे रही है। दावा है कि यह मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के दौरान दुबई के किसी इलाके का दृश्य है। जैसे ही आसमान में तेज चमक दिखती है, बैकग्राउंड में कुछ लोग भोजपुरी अंदाज में बोलते सुनाई देते हैं। एक आवाज आती है, “देखा… उधर गिरल हौ। दूसरी आवाज तुरंत जोड़ती है, “अरे भाई, सीधा नीचे आ रहल बा। जिस तरह से वे पूरे घटनाक्रम को बयान कर रहे हैं, वह कई लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो में डर या अफरातफरी कम और मजाकिया कमेंट्री ज्यादा सुनाई देती है।
हर तरफ धुआं लेकिन चालू रही मौज
वीडियो में दुबई का ये इलाका कंस्ट्रक्शन लाइन का दिखाई दे रहा है। चारों ओर केवल कंस्ट्र्क्शन का सामान बिखरा पड़ा है और पास ही से हाईवे गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि इसी हाईवे के पास मिसाइल आकर गिरी है जिसका धुआं चारों ओर फैल गया है। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग मजे ले रहे हैं तो कुछ लोगों ने भारतीयों को लेकर चिंता जाहिर की है।

दुबई में जारी हैं ईरान के हमले
इधर मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध गहरा गया है। ईरान ने दुबई सहित खाड़ी देशों में अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई सैन्य ठिकानों पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। ऑपरेशन ट्रुथफुल प्रॉमिस 4 के तहत ईरान ने कतर, बहरीन, जॉर्डन और कुवैत में भी अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है। ईरान ने दावा किया है कि उसके ऑपरेशन खाड़ी में अमेरिका के सैनिकों को टारगेट कर रहे हैं। ईरान ने दुबई के पास अल मिन्हाद में ऑस्ट्रेलियाई मिलिट्री फैसिलिटी को टारगेट किया है। ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस मिनिस्टर रिचर्ड मार्लेस ने कन्फर्म किया है कि ईरान की फोर्स ने अल मिन्हाद एयर बेस पर हमला किया। यहां पर ऑस्ट्रेलिया के लोग तैनात हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी सैनिक सुरक्षित हैं और उनका पता चल गया है।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन
बता दें कि इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने दुनिया की तेल आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण शिपिंग रुट, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। यह समुद्री रास्ता बहुत अहम है, क्योंकि दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल यहीं से गुजरता है।IRGC के एक अधिकारी ने सरकारी टीवी पर कहा कि अगर कोई जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा, तो उसे रोका जाएगा और निशाना बनाया जा सकता है। भारत का करीब 50% तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आता है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

