Pakistani Expert Sajid Tarar: अमेरिका-इजराइल और ईरान (US-Israel and Iran war) के बीच चौथे दिन भी भीषण युद्ध जारी है। अमेरिका-इजराइल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं इजराइल हिजबुल्लाह के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। ईरान और इजरायल की जंग को लेकर पाकिस्तानी एक्सपर्ट साजिद तरार के दावे ने सनसनी मचा दी है। पाकिस्तानी एक्सपर्ट साजिद तरार ने कहा कि इस वक्त पूरी दुनिया की ताकत इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के पास है। मुस्लिम देश (Muslim countries) अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें।
पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) के मुस्लिम देशों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इजरायल को अपना माई बाप मानकर घुटने टेक देने चाहिए। तरार ने कहा कि ट्रंप कह रहे हैं एक महीना, मैं कहता हूं कि एक हफ्ता भी अगर जंग चली तो दुबई के शेख और लाहौर के शेख एक बराबर हो जाएंगे।
साजिद तरार ने कहा कि रूस और चीन आज कहां हैं? कोई नजर नहीं आ रहा है। इस वक्त दुनिया यूनिपॉलर हो चुकी है, ताकत किसके हाथ में है, सिर्फ और सिर्फ बेंजामिन नेतन्याहू के हाथ में। वह इस वक्त धरती पर सबसे ताकतवर शख्स हैं, आपको ये बात मान लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इजरायल से दुनिया शुरू होती है और वहीं पर खत्म होती है। पूरी दुनिया का बाप इस वक्त इजरायल है। ये मुसलमानों को भी मान लेना चाहिए, वो भी कहें कि माई बाप, घुटने हम टेक रहे हैं। मुसलमान मानते भी हैं। गाजा के अंदर साढे़ तीन लाख लोगों को दिन दहाड़े मर्डर किया गया, कोई है माई का लाल जो बोल कर दिखाए।
‘इजरायल को अपना माई-बाप मान लें मुस्लिम देश
साजिद तरार ने मुस्लिम देशों पर नाराजगी जताई और कहा कि इन पर यही सही लगता है कि ये इजरायल को अपना माई बाप मान लें और उसके सामने घुटने टेक दें। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को लेकर भी चिंता जताई, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि जंग चार हफ्ते तक भी खींच सकती है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो दुनिया में बहुत बुरे हालात हो जाएंगे, देशों की इकोनॉमी हिल जाएगी। साजिद तरार ने कहा कि ट्रंप कह रहे हैं एक महीना, मैं कहता हूं कि एक हफ्ता भी अगर जंग चली तो दुबई के शेख और लाहौर के शेख एक बराबर हो जाएंगे।
बता दें कि ईरान पर हमले का बचाव करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि ईरान का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए खतरा है और इजरायली सेना की कार्रवाई का मकसद सिर्फ इजरायल की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा करना है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

