Rajasthan News: भरतपुर के नेशनल हाईवे स्थित सारस चौराहे पर कोयले से भरे एक अनियंत्रित ट्रेलर के पलटने और उसमें आग लगने से 30 वर्षीय ड्राइवर विरदी चंद गुर्जर की जिंदा जलकर मौत हो गई। आगरा से जयपुर जा रहा यह ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था, जिसके बाद फैले डीजल ने भीषण आग का रूप ले लिया।

भीषण भिड़ंत और धूं-धूं कर जलता ट्रेलर
मथुरा गेट थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब कोयले से भरा ट्रेलर तेज गति में आगरा से जयपुर की ओर जा रहा था। मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। पलटने के साथ ही टंकी से डीजल सड़क पर फैल गया और देखते ही देखते पूरे केबिन को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के वक्त ड्राइवर विरदी चंद, जो कि अजमेर के रूपनगढ़ का रहने वाला था, केबिन में ही फंस गया। चश्मदीदों और पुलिस कर्मियों ने उसे निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पैर फंसे होने और आग की लपटें तेज होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया।
पढ़ें ये खबरें
- बड़ी लूट: ज्वेलर्स शॉप के मैनेजर पर लुटेरों ने तलवार से किया हमला, 1 करोड़ के गहने लूटकर हुए फरार, पुलिस ने इलाके में की घेराबंदी
- रफ्तार का कहरः तेज रफ्तार कार ने शिक्षक को मारी ठोकर, मौके पर मौत, मंजर देख सहम उठे लोग
- भोपाल में 90 डिग्री ब्रिज के शौचालय कांड! निगम के इंजीनियरों का नया कारनामा, टॉयलेट के सामने बना दी बाउंड्री वॉल
- सोनीपत पुलिस का जागरूकता अभियान: खिलाड़ियों को नशे और साइबर अपराधों से बचने का दिया संदेश
- Raipur Breaking News : राजधानी में जीजा ने अपनी सालियों पर चलाई गोली, एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर
