PM Modi YouTube Subscribers: पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गया है। पीएम मोदी के यूट्यूब पर हुए 30 मिलियन (3 करोड़) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मंगलवार को YouTube पर 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर पाने वाले दुनिया के पहले नेता और राजनेता बन गए हैं। इस रैंकिंग में दूसरे सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के सब्सक्राइबर पीएम मोदी के सब्सक्राइबर बेस का सिर्फ एक-चौथाई हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने Instagram पर 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अब पीएम मोदी के यूट्यूब पर 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। वो ये उपलब्धियां हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता और राजनेता बन गए हैं।

उनके सब्सक्राइबर की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सात गुना से ज्यादा है। ये दुनिया भर में उनके डिजिटल आउटरीच और एंगेजमेंट के पैमाने को साफ तौर पर जाहिर करता है। पीएम मोदी को ये कामयाबी उनके एक और माइलस्टोन हासिल करने के कुछ ही दिनों बाद ही मिल गई है। हाल ही में Instagram पर उनके 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं।

इंस्टाग्राम से कबसे जुड़े?

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो 2014 में Instagram से जुड़े थे। उनके Instagram पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दुनिया के अगले पांच बड़े लीडर्स के फॉलोअर्स की कुल गिनती PM मोदी के अकेले फॉलोअर्स की गिनती से कम है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो के 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला के 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m