कुमार, इंदर, जबलपुर। JABALPUR NEWS: मध्य प्रदेश के जबलपुर में होली के त्यौहार से पहले मंगलवार को चाकूबाजी, मारपीट, आगजनी जैसी कई बड़ी घटनाएं हुईं। वहीं प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर बर्थडे पार्टी की गई। साथ ही वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अपराधी को पुलिस ने किसी बड़ी अनहोनी से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
20 रुपए के लिए युवक पर चाकू से हमला
मदन महल के गुल्लुआ चौक में महज 20 रुपए के लिए चाकू चल गए। प्रवीण केवट नामक शख्स होली में अपने मामा के घर आया था। इस दौरान घर के बाहर घूम रहा लकी केवट उससे 20 रुपए के लिए विवाद करने लगा। मना करने पर आरोपी ने प्रवीण पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मेडिकल अस्पताल के पीछे लगी आग
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के पीछे आग लगने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बायोमेडिकल स्टोर के पास खुले में पड़े कचरे के ढेर में आग लगी थी। धीरे-धीरे इसने विकराल रूप ले लिया। जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया।
समय रहते आग पर काबू पाने की वजह से बड़ी घटना टल गई वरना बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कचरा खुले में कैसे पड़ा था? मेडिकल प्रबंधन ने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया? प्रबंधन को क्या हादसे का इंतजार था ?

प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर युवती की बर्थडेपार्टी
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर रीलबाजी और हुड़दंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में फ्लाईओवर पर बर्थडे पार्टी मनाया गई। नियमों को ताक पर रखकर युवती ने अपने साथियों के साथ फ्लाईओवर पर केक काटकर रील बनाई। इतना ही नहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है। मामला थाना मदन महल के फ्लाई ओवर ब्रिज का है।
हथियार के साथ पकड़ाया युवक
होली के त्योहार से पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आतंक मचाने और वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास से तलवार भी मिली है, जिससे अंदेशा है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था। पकड़े गए आरोपी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। रांझी थाना टीआई उमेश गोहलानी के अनुसार, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपी को धर दबोचा गया।

खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत 7 घायल
चरगवां थाना क्षेत्र के बम्बावारी गांव में सरकारी जमीन के रास्ते पर खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे समेत धारदार हथियार चले। इस हमले में महिलाओं समेत 7 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

