कुंदन कुमार, पटना। नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नीतीन नबीन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहें। बीजेपी से नितिन नबीन ने भी राज्यभा चुनाव के लिए नामांकन किया है। वहीं, जदयू और एनडीए के अन्य राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
उन्हें कोई हाईजैक नहीं कर सकता- राजीव रंजन
नीतीश कुमार के राज्यसभा भेजे जाने पर विपक्ष के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं। तेजस्वी यादव का कहना है कि बीजेपी ने सीएम नीतीश को हाईजैक कर लिया है, जिसपर पलटवार करते हुए जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि, नीतिश कुमार को कोई हाईजैक नहीं कर सकता है।
सीएम नीतीश के ट्वीट पर कही ये बात
वहीं, सीएम नीतीश के एक्स पोस्ट पर राजीव रंजन ने कहा कि, बिहार के लिए ये शानदार दूरदर्शन है। आधारभूत संरचना से लेकर, आम लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए एक दूरदर्शी नेता के तौर पर नीतीश कुमार ने सोचा और उसे जमीन पर उतारा।
उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार के योगदान की चर्चा दशकों तक होती रहेगी और ये फैसला उन्होंने लिया। कार्यकर्ताओं के लिए इस फैसले को आत्मसात करना बहुत सहज नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी भावनाएं एक्स पर रखी हैं और निःसंदेह जब एक दृढ़निश्चयी नेता के तौर पर जब वे फैसले लेते हैं, तो उस फैसले को अमलीजामा पहनाते हैं।
जनता को धोखे में रखकर हो रहा काम
मुख्यमंत्री के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, ये तो समझ नहीं आ रहा कि आपने चुनाव लड़ा, अपने चेहरे पर लड़ा, वोट बटोर लिए, जनता ने आपको चुनकर भेजा। नीतीश कुमार ने पहले भी कई बार अपना मन बदला है। कभी इस पाले में या कभी उस पाले में। अब सुनने में आ रहा है कि वे दिल्ली आ रहे हैं, जो कुछ भी हो रहा है ये जनता को धोखे में रख कर किया गया है। अगर आप 6 महीने पहले बोल देते कि आपको राज्यसभा में जाना है, तो हो सकता है कि बिहार चुनाव के परिणाम कुछ और आते।
ये भी पढ़ें- Bihar Breaking: CM नीतीश ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन, साथ में मौजूद रहे अमित शाह और दोनों डिप्टी सीएम
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

