शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम के स्लाटर हाउस गौमांस मामले पर फिर सियासी घमासान मच गया है। मामले में फरियादी और खुलासा करने वाले जय भवानी हिंदू संगठन अध्यक्ष भानू हिंदू ने बड़ा बयान दिया है। कहा- मामले में शुरू से ही लापरवाही और लीपापोती की गई है।
हिंदू संगठन ने 26.5 टन गौमांस का किया था खुलासा
दरअसल 17 दिसंबर 2025 को जय भवानी हिंदू संगठन ने छापा मार कर 26.5 टन गौमांस का खुलासा किया था। मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई थी। 18 दिसंबर को ट्रक उसी कंपनी को सौंपा जो मामले में दोषी थी। कंपनी ने तमाम बवाल के बाद भी मिलीभगत से मुंबई में गौमांस सप्लाई की थी। मामले में भारी विरोध को देखते हुए 20 दिन बाद सिर्फ असलम चमड़े पर कार्रवाई की गई। हमें धमकाया गया कि गौमांस नहीं यह भैंस का मांस है खराब हुआ तो 75 लाख वसूले जाएंगे। प्रदेश में करोड़ों रुपए का गौमांस का धंधा हो रहा है। बड़े आरोपियों को छोड़ा गया। मामले में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि, नेता भी शामिल है। साफ साफ दोषी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। अब सड़कों पर आंदोलन के साथ मामला हाईकोर्ट जाएगा।
दोषियों को निर्दोष साबित करने की साजिश
मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- पहले दिन से ही मामले को दबाने की नाकाम कोशिश हो रही है। इस मामले में कई बड़े बड़े नेताओं का हाथ है। सरकार के संरक्षण में गाय काटी जा रही है। कांग्रेस ने सदन में मुद्दा भी उठाया था।सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। अब दोषियों को निर्दोष साबित करने की साजिशन तैयारी को अंजाम दिया जा रहा है। मामले में महापौर मालती राय ने कहा- सभी प्रकार की रिपोर्ट आ रही है। शहर सरकार मामले पर पूरी तरह पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। किसी भी स्तर के किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
इंदौर दूषित पानी कांड: कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को लिखा पत्र- 35 मौतों के बाद PCC चीफ जीतू
केमिकल जांच रिपोर्ट में आशंका
हैदराबाद लैब की जांच रिपोर्ट नहीं आने से केस कमजोर हो सकता है। SIT ने कोर्ट में पेश चार्जशीट में मथुरा की केमिकल जांच रिपोर्ट लगाई है। केमिकल जांच रिपोर्ट में आशंका जताई जाती है। हैदराबाद की DNA जांच रिपोर्ट गौमांस की पुष्टि के लिए जरूरी है। सूत्र बताते है कि मांस का सैंपल खराब होने की वजह से DNA जांच नहीं हो सकी। अब कोर्ट में मथुरा की जांच रिपोर्ट को आरोपी चुनौती दे सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

