लखनऊ. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर अज्ञात लोगों ने चलती ट्रेन में धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है. हमलावरों से बचने के लिए बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई. वहीं बाथरूम से ही जीआरपी को फोन कर शिकायत की. जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए भिजवाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- मोहब्बत का ‘घिनौना चेहरा’! पहले प्यार के जाल में फांसा, फिर शादी का वादा कर कई बार बुझाई हवस, जानिए कच्ची उम्र में छात्र ने कैसे किया कांड
बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में उस वक्त हुआ है, जब वे प्रयागराज जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने मौका देखकर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जैसे-तैसे आशुतोष ब्रह्मचारी खुद को बचाने के चक्कर में भागे और ट्रेन के बाथरूम में जाकर खुद को अंदर से बंद कर लिया, तब जाकर उनकी जान बची.
इसे भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग! अभी से 35 डिग्री पार पहुंचा पारा, लोगों का हाल-बेहाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
उसके बाद बाथरूम के अंदर से ही घायल अवस्था में जीआरपी को फोन किया और हमले की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और इलाज के लिए भिजवाया. आशुतोष ब्रह्मचारी ने शिकायत कर दावा किया है कि उन पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य ने हमला करवाया है. हमलावरों ने जान से मारने की कोशिश की.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

