Delhi Uttam Nagar Murder Case: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी का बुलडोजर (Bulldozer) मॉडल गरजा है। दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी निजामुद्दीन (Nizamuddin) के घर पर बुलडोजर चलाया है। दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) ने बुलडोजर चलाकर आरोपी के घर के अवैध निर्माण को ढहा दिया। जबकि आगे की जांच जारी है।

दरअसल उत्तम नगर इलाके में 4 मार्च को होली के दिन हुई इस घटना के बाद तनाव फैल गया और पिछले दो दिनों से हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर आग लगा दी गई थी। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और भारी संख्या में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक नाबालिग समेत आठ लोगों को पकड़ा है।

बुलडोजर कार्रवाई से पहले सीएम रेखा गुप्ता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा प्रशासन को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए थे मामले में कार्रवाई हो। उन्होंने कहा था कि आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाए। इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली करार दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में मासूम युवा की जघन्य हत्या की यह घटना अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली हैष दिल्ली में इस प्रकार की जघन्य आपराधिक और हिंसक घटनाओं के लिए शून्य सहनशीलता की नीति है। इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), मुस्ताक (46), कमरुद्दीन (36), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) के अलावा दो अन्य की हुई है. ये सभी उत्तम नगर के ही रहने वाले हैं।

क्या है पूरा मामला?

घटना 4 मार्च होली के दिन की है। जेजे कॉलोनी में वाले एक हिंदू परिवार की 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी। इसी दौरान उसके द्वारा फेंका गया एक गुब्बारा नीचे से गुजर रही मुस्लिम समुदाय की महिला को लग गया। बच्ची के परिवार का कहना है कि उन्होंने तुरंत माफी मांग ली थी। इसके बावजूद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों तथा पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m