9 March History : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 9 मार्च का दिन भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। राजनीति, खेल, विज्ञान, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएं आज के दिन दर्ज हैं। आइए जानते हैं 9 मार्च को घटित प्रमुख घटनाओं के बारे में।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 9 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

1454: इटली के नाविक अमेरिगो वेसपुची का जन्म। उनके नाम पर ही अमेरिका का नाम पड़ा।

1822 : न्यूयॉर्क के चार्ल्स ग्राहम ने पहली बार नकली दांतों का पेटेंट कराया।

1864 : प्रख्यात मराठी लेखक हरि नारायण आप्टे का जन्म।

1915 : प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार डॉ. नागेन्द्र का जन्म।

1934 : सोवियत पायलट और अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन का जन्‍म।

1945: अमेरिकी एयरफोर्स ने टोक्यो में बम गिराए, बमबारी से लगी आग ने करीब एक चौथाई शहर को जलाकर राख कर दिया और 80 हजार लोगों की जान ली।

1948 : एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

1951 : मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म।

1956 : भारत के प्रसिद्ध राजनयिक शशि थरूर का इंग्लैंड के लंदन में जन्म।

1961 : डमी मानव के साथ रूसी अंतरिक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण हुआ।

1959 : दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।

1967: सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन की पुत्री स्वेतलाना ने देश छोड़ा और नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास पहुंचकर राजनीतिक शरण मांगी।

1973 : उत्तरी आयरलैंड की जनता ने देश में हुए एक जनमत संग्रह में ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया।

1986 : सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

1994 : भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन।

1999 : ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

2004 : पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2018 : बिप्लब कुकार देब त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री बने।