MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे बीजेपी के प्रशिक्षण महाभियान की बैठक में शामिल होंगे। इस मीटिंग में डिप्टी सीएम, मंत्री, भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम सुबह 11.45 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12.10 बजे रानीताल पहुंचेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.20 बजे वापस डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 2.30 बजे जबलपुर से भोपाल वापस लौटेंगे।
बीजेपी के दिग्गज नेताओं का जबलपुर में लगेगा जमावड़ा
जबलपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगेगा। दरअसल, बीजेपी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जबलपुर के संभागीय कार्यालय में आज एक बड़ी बैठक होगी।
MP में बिगड़ सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था
मध्य प्रदेश में आज स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बिगड़ सकती है! दरअसल, मेडिकल कॉलेज में 8 हजार डॉक्टर हड़ताल पर है। वे न ओपीडी में मरीज देखेंगे न कोई सामान्य ऑपरेशन करेंगे। सिर्फ अति गंभीर मरीजों का इलाज करेंगे। रेजिडेंट डॉक्टरों का लंबित स्टाइपेंड संशोधन आदेश लागू न होने को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। स्टाइपेंड संशोधन शासन का आदेश 1 अप्रैल 2025 से लागू होना था। कई बार गुजारिश की, उसके बावजूद हल नहीं निकला तो विरोध बढ़ गया। मांग पूरी न होने पर रेजिडेंट डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट और इंटर्न हड़ताल पर चले गए।
ग्वालियर में ‘पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप’
ग्वालियर के बाल भवन में आज सुबह 11 बजे से ‘पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप’ लगेगा। यह शिविर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लगाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त-स्वावलंबी बनाना है। यह पहल ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जिले में चलाए जा रहे ड्राइविंग लाइसेंस अभियान का हिस्सा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

