विक्की आर्य, शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद नगर परिषद की बैठक विधायक सूर्यप्रकाश मीणा के मुख्यआतिथ्य में हुई। बैठक में नगर परिषद का नाम बदलने का प्रस्ताव शासन भेजने की कार्यवाही की गई। नाम बदलने की प्रक्रिया में यह प्रस्ताव पहली कागजी कार्यवाही है। इसके बाद जिला पंचायत एक प्रस्ताव शासन को भेजेगी और पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर आगामी समय में शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर कर दिया जायेगा।
दरअसल 7 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शमशाबाद पहुंचे थे। जब वो मंच से विकास कार्यों की घोषणा कर रहे थे तभी विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा था। मुख्यमंत्री ने मंच से ही शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर करने की घोषणा की थी। कार्यवाही पूरी होने के बाद शमशाबाद सूर्यनगर नाम से जाना जायेगा।
सड़क चौड़ीकरण का विरोध: कांग्रेस उतरी सड़कों पर, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव, की नारेबाजी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

