अमेठी। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

यह पूरा मामला जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र का है। जहां निगोहा गांव के पास सोमवार शाम बांदा–टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकें अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें इनमें पिता- पुत्री समेत तीन की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी, जबकि चार अभी घायल हैं।

READ MORE: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज: उच्च शिक्षा शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 27 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में जायस निवासी अतुल (35) उनकी 6 साल की बेटी दिशा और फरदीपुर परवर निवासी हीरालाल की मौत हो गई। सभी घायलों का इलाज सीएचसी फुरसतगंज में चल रहा है।