पौड़ी। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सतपुली के पास एक पिकअप वाहन बेकाबू होकर सड़क के नीचे जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मौके पर हो गई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक आयुर्वेदिक दवाइयां लेकर पौड़ी की ओर आ रहा था। इसी दौरान वो सतपुली के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

READ MORE: अमेठी सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, घायलों के बेहतर इलाज के लिए किया निर्देशित, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

छानबी में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान 42 वर्षीय हरि ओम पुत्र जगदीश सिंह पिलखुवा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह पिकअप लेकर पिलखुवा से पौड़ी की ओर आ रहा था। घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दी गई है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है।