कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। चालू वित्तीय वर्ष के क्लोजिंग मंथ में संपत्तिकर वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। इसी कड़ी में ग्वालियर नगर निगम प्रशासन ने बड़े बकायादरों की सूची जारी की है। सूची में बड़े बकायादारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता स्व. माधवराव सिंधिया के नाम भी शामिल है। उनके नाम पर 33.32 लाख रुपये का संपत्तिकर बकाया है।
बड़ी खबरः कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए क्या है मामला
दरअसल संपत्ति कर वसूली को लेकर ग्वालियर नगर निगम की सूची में माधवराव सिंधिया के नाम को भी शामिल किया गया है। उनके नाम कटोराताल स्थित सम्पत्ति पर टैक्स बकाया बताया गया है।
बीजेपी नेता के बेटे फरहान पर रेप का केस दर्ज: महिला थाने में युवती की शिकायत पर FIR, वीडियो बनाकर
निगम परिषद में भी उठ चुका है मामला
बता दें कि इस मामले को नगर निगम परिषद में कांग्रेस पार्षद प्रमोद खरे उठा चुके है। मामले को लेकर सदन में मुद्दा गरमाया था। स्व. माधवराव सिंधिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

