शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजयपुर विधानसभा मामले में सरकार पर सियासी हमला बोला है। कहा- बीजेपी की खरीद फरोख्त, चाल चरित्र और चेहरा सामने आया है। पहले हमारी चुनी हुई सरकार को खरीद फरोख्त कर सरकार छीन कर अपनी सरकार बनाई, अब दूषित चेहरा सामने आया है। बीजेपी लोकतंत्र विरोधी आदिवासी विरोधी दलित विरोधी है। विधानसभा में हमारी एक आदिवासी नेता की औकात पूछी जाती है।

इस तरीके का फैसला प्रश्न चिन्ह खड़ा करता

मुकेश मल्होत्रा का चुनाव हार और जीत किस तरीके से निर्णय हुआ, यह आश्चर्यचकित करने वाला है। जो न्यायालय पर भरोसा है इस तरीके का फैसला प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। बेसिक क्राइम ऐसा नहीं था, जिससे कोई चुनाव पर प्रभाव पड़ता है, फैसला शून्य हो सकता था। हम आज सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे, कानून प्रक्रिया देखेंगे और सुप्रीम कोर्ट के सामने पूरा पक्ष रखेंगे। मैं न्यायालय का सम्मान करता हूं लेकिन लोगों की यही आवाज है कि न्यायालय का यह फैसला सही नहीं है। मैं उस जज का भी सम्मान करता हूं जिसने यह फैसला दिया।

हाइकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा पिताः बोला- न्याय दो नहीं तो इच्छा मृत्यु की इजाजत, पूरे परिवार की जान को

बीजेपी में दम है तो निर्मला सप्रे का चुनाव कराओ

मुकेश मल्होत्रा मामले में विवेक तंखा और अन्य वकील सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेंगे। पटवारी ने कहा किसान विरोधी क्यों है बीजेपी का चेहरा ये समझ नहीं आता है। विधायक निर्मला सप्रे पर अभी तक कुछ नहीं हुआ आखिर क्यों? निर्मला सप्रे मामले में बीजेपी इस कोर्ट से उस कोर्ट गुमराह कर रही है। बीजेपी में दम है तो निर्मला सप्रे का चुनाव कराओ तो जानें।

बड़ी खबरः कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए क्या है मामला

ट्रंप की तलवार किसानों पर लटकी

गैस की बड़ी कीमतों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं और उनका कार्य करना ठीक नहीं है. पाकिस्तान के साथ जब युद्ध चल रहा था तब ट्रंप ने नरेंद्र मोदी के साथ कैसा व्यौहार किया ये सब जानते हैं। ट्रेड डील में क्या हुआ सब जानते हैं, ट्रंप की तलवार किसानों पर लटकी है।

प्रदेश सरकार के कर्ज लेने पर बोले

सरकार की भूमिका सकारात्मक रूप में अभी तक नहीं दिखी है। मध्य प्रदेश में डिग्री बेचने वाले विश्वविद्यालय बन गए हैं।लाडली बहनों को धोखा दे रहे हैं। अभी तक तीन हजार रुपए नहीं दिए। अर्थ व्यवस्था को सुधारने में सरकार की सोच ही समझ नहीं आती है। यह सरकाकर कर्ज लेने में शिवराज से भी आगे हैं। कांग्रेस आएगी और कर्ज चुकाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m