प्रभाकर सोमवंशी, कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर जगतपुर उमरिया के समीप एक तेज रफ्तार कार और बाइक में सीधी भिड़ंत में चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

बड़ा हादसा टलाः LPG गैस से भरी टैंकर कंटेनर से टकराया, गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी, पुलिस और फायर

आमने-सामने हुई भिड़ंत

​दरअसल घटना रात करीब 12 बजे की है। मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जगतपुर उमरिया ग्राम के समीप चपहनी मोड़ के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव में जुटे।

कार सवार दो लोग जिला अस्पताल रेफर

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर काफी देर तक जाम लग गया। राहगीरों की सूचना के बाद बड़वारा थाना पुलिस और 108 इमरजेंसी वाहन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों और मृतकों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों बाइक सवार युवकों को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार दो लोग को भी गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m