सतीश दुबे, डबरा(ग्वालियर) मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में HPV वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन) लगने के बाद पांच किशोरियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को तुरंत सिविल अस्पताल डबरा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आया है।
READ MORE: डिजिटल दौर में ‘डिजिटल रिश्वत’! कानून के रखवाले पर लगा उगाही का आरोप, ऑडियो-वीडियो वायरल
प्रभावित बच्चियां पिछोर के बारकरी जिगनिया गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। इनके नाम हैं – अनजली, पूनम, रजनी, भारती और रेखा। ये सभी 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी हैं और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए राज्य सरकार के मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीका लगवाया गया था।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बिना उनकी जानकारी या सहमति के वैक्सीन लगा दी। परिवार वालों का कहना है कि बच्चियों को वैक्सीन के बाद चक्कर, उल्टी और कमजोरी जैसी शिकायतें हुईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
READ MORE: एमपी के कॉलेजों में कुत्ते-पशु भगाने का जिम्मा प्राचार्यों पर! उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश, नोडल अधिकारी बनकर सुनिश्चित करेंगे परिसर की सुरक्षा
मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी-मार्च 2026 में 14-15 वर्ष की लगभग 8 लाख किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया है। यह वैक्सीन बाजार में 4000 रुपये से ज्यादा की पड़ती है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। इसका मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर (महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर) से बचाव है, जो HPV वायरस से होता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

