योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बालिका सुधार गृह से एक बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर स्थित बालिका सुधार गृह से एक महिला (बालिग) और दो नाबालिग बालिकाओं ने वार्डन पर हमला कर चाबी छीन ली और मौके से फरार हो गईं।
READ MORE: MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, लापरवाही बरतने पर जांच के आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
घटना की जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात सुधार गृह में सो रही महिला वार्डन पर तीनों ने अचानक हमला बोल दिया। एक बालिका ने वार्डन की गर्दन दबाई, जबकि दूसरी ने उसके हाथ पर चोट पहुंचाई और मारपीट करते हुए चाबी छीन ली। इसके बाद तीनों ने गेट का ताला खोलकर भाग निकलीं। वार्डन ने चीख-पुकार मचाई, लेकिन तब तक तीनों फरार हो चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वार्डन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फरार तीनों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उनकी दिशा और मूवमेंट का पता लगाया जा सके।
READ MORE: HPV वैक्सीन लगने से 5 बच्चियों की बिगड़ी हालत: सिविल अस्पताल में भर्ती, परिजन बोले- बिना बताए लगाई वैक्सीन; सर्वाइकल कैंसर बचाव अभियान के तहत लगा टीका
सूत्रों के अनुसार, दो नाबालिग बालिकाएं महज एक दिन पहले ही सुधार गृह में आई थीं। इससे पहले भी मुरैना के सुधार गृहों से फरार होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फरार लड़कियां जल्द पकड़ी जाएंगी। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या कोई बाहरी मदद या प्लानिंग के तहत यह घटना हुई। सुधार गृह में रहने वाली अन्य लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

