रेणु अग्रवाल, धार। शहर की अर्जुन कॉलोनी में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान शारदा पिता जोगड़े के रूप में हुई है, जो एक निजी लैब में काम करती थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: IAS वंदना वैद्य के पति के फार्म हाउस पर पुलिस का छापा: जुआ-सट्टे की पड़की महफिल, 18 गिरफ्तार, 6 फरार, 14 लाख जब्त

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर शारदा घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां शारदा फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। घटना के बाद परिजन और पड़ोसी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: मुरैना के बालिका सुधार गृह से फरार हुई दो बालिकाएं: वार्डन पर हमला कर छीनी चाबी, एक महिला भी शामिल, पुलिस खंगाल रही CCTV कैमरे  

 पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि उसकी पहचान धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। करीब चार साल तक दोनों के बीच संबंध रहे और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था।

सुसाइड नोट में युवती ने यह भी लिखा कि जब उसके परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता तलाशना शुरू किया तो पहले युवक ने शादी से इनकार कर दिया। लेकिन जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया, तब युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल में शादी करने का वादा किया। 

यह भी पढ़ें: HPV वैक्सीन लगने से 5 बच्चियों की बिगड़ी हालत: सिविल अस्पताल में भर्ती, परिजन बोले- बिना बताए लगाई वैक्सीन; सर्वाइकल कैंसर बचाव अभियान के तहत लगा टीका

युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी। युवती के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं। चैट में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जो पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिए हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे  कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m