अजयराविंद नामदेव, शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के एक पंचायत भवन में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में जहां महिला के पति ने प्रेम प्रसंग और एक व्यक्ति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, वहीं मायका पक्ष ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

दरअसल घटना जिले के बुढार थाना क्षेत्र के चौकी केशवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत बलबहरा की है। महिला सुनैना कुशवाहा का शव पंचायत भवन के अंदर फांसी पर झूलता मिला है। पति सुरेन्द्र कुशवाहा ने प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी सुनैना पर फांसी लगाकर सुसाइड करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी को मुरारी सोनी नामक व्यक्ति परेशान करता था जिसके चलते उसने सुसाइड किया है। मुरारी सोनी की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं मृतिका सुनैना के मायके पक्ष के लोगों ने सुनैना के ससुराल पक्ष के लोग खासकर पति पर हत्या का आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विनय सिंह गहरवार, थाना प्रभारी बुढार

साले ने जीजा की बाइक में लगाई आगः पेट्रोल टंकी खोलकर आग के हवाले कर दिया, बाइक जलकर खाक

सुरेन्द्र कुशवाहा, मृतका का पति

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m