हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आज से सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग की जोरदार शुरुआत हुई है। इस आयोजन को लेकर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने lalluram.com से खास बातचीत में कहा कि यह सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवाओं को सनातन से जोड़ने का बड़ा अभियान है। उन्होंने साफ कहा कि आज के समय में युवाओं को सही दिशा देने की जरूरत है और यह लीग उसी उद्देश्य से शुरू की गई है।

READ MORE: मुख्यमंत्री कन्या विवाह में दुल्हन ने खुशी में किया डांस, सतना के चंडी माता मंदिर में हुआ 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह

देवकीनंदन ठाकुर ने बताया कि सनातन प्रीमियर लीग एक अनोखी पहल है, जहां मैदान में क्रिकेट होगा लेकिन मंच पर संतों का आशीर्वाद भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस लीग की पहली ट्रॉफी शंकराचार्य भगवान के हाथों दी जाएगी, जबकि द्वारका पीठाधीश्वर सदानंद सरस्वती महाराज विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, इंद्रेश जी, अयोध्या के कई संत, इंदौर के संत और मध्यप्रदेश के अनेक धर्माचार्य इस लीग में शामिल होने आ रहे हैं। सभी संत खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे और आशीर्वाद देंगे, ताकि खेल के साथ संस्कार भी मजबूत हों। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में युवा मोबाइल और गलत संगत में भटक रहे हैं, ऐसे समय में खेल के माध्यम से उन्हें धर्म और संस्कृति से जोड़ना जरूरी है। इसी सोच के साथ सनातन प्रीमियर लीग शुरू की गई है।

READ MORE: IAS अधिकारी के फार्म हाउस पर जुआ: 18 गिरफ्तार-6 फरार, TI लाइन अटैच; महिला अफसर ने ग्रामीण आईजी और डीआईजी से की शिकायत

उन्होंने यह भी बताया कि इस लीग में पूर्व क्रिकेटर भी पहुंच रहे हैं, जो खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे और अपना अनुभव साझा करेंगे। इससे युवाओं को प्रोफेशनल खेल की समझ भी मिलेगी और अनुशासन भी सीखने को मिलेगा। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि यह लीग आने वाले समय में बड़ा आंदोलन बनेगी और देशभर के युवाओं को सनातन की ओर जोड़ने का काम करेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m