हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर में शुरू हुई सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इस लीग पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे राष्ट्रीय खेल नीति और संविधान का खुला उल्लंघन बताया है। कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने अपने पत्र में कहा कि कथा वाचक द्वारा सनातनी क्रिकेट लीग के नाम पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए क्रिकेट का उपयोग किया जा रहा है, जबकि इस तरह का आयोजन बिना वैधानिक अनुमति के किया जा रहा है।
READ MORE: इंदौर में सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग की धमाकेदार शुरुआत: देवकीनंदन ठाकुर बोले – क्रिकेट के जरिए सनातन से जुड़ेंगे युवा, संतों का लगेगा दरबार
उन्होंने आरोप लगाया कि खेल को धर्म से जोड़ने की प्रवृत्ति खेल भावना, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में क्रिकेट हमेशा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक रहा है, जहां अलग-अलग धर्म, भाषा और क्षेत्र के खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन सनातन क्रिकेट लीग के नाम पर खेल को धार्मिक पहचान देने की कोशिश की जा रही है, जो घृणित और असंवैधानिक कृत्य है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि इस आयोजन के जरिए देशभर से चंदा इकट्ठा करने का अभियान चलाया जा रहा है और बड़े इनामों का लालच देकर युवाओं को धर्म के नाम पर जोड़ने की कोशिश की जा रही है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।
राकेश सिंह यादव ने राष्ट्रीय खेल नीति का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी खेल प्रतियोगिता में धर्म, जाति या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव या प्रचार की अनुमति नहीं है और खेल का उद्देश्य भाईचारा बढ़ाना होना चाहिए, न कि समाज को बांटना। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पत्र में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि धर्म के नाम पर विभाजन, सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास और बिना अनुमति आयोजन करना कानूनन अपराध है। कांग्रेस नेता ने यह भी मांग की है कि सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि खेल को धर्म और राजनीति से दूर रखा जा सके और राष्ट्रीय एकता बनी रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

