UP Weather Today: यूपी में तीखी धूप के साथ अब प्रदेश में काले बादल छाने की संभावना है. रविवार से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में झोकेदार हवाएं चलेंगी. दो से तीन दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल ऐसे ही रहेगा. प्रदेश में कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच चुका है. गर्मी बढ़ने की वजह से लोग अब घरों से बाहर निकलने में कतराते हुए नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘ये सारा खेल भाजपाई खेल रहे…’, LPG सिलेंडर की किल्लत को लेकर अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा- मजबूरी के हिसाब से कई गुना दाम वसूले रहे

मौसम जानकारों के मुताबिक आज प्रदेश में गर्मी लोगों को सताएगी. आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. अभी से लोगों को लू का एहसास होने लगा है. कानपुर, वाराणसी और आगरा में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. हालांकि 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है.

इसे भी पढ़ें- इफ्तार के जरिए वोट बैंक में इजाफा! सपा के वोटबैंक पर सेंध लगाने का प्रयास, इफ्तार पार्टी के बहाने मुस्लिम वोटरों को लुभा रही भाजपा

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ यूपी को प्रभावित करेगा. जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने (UP Weather Today)को मिलेगा. शुक्रवार को प्रयागराज में सबसे अधिक 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.