बदायूं. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सांप को मारने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. सांप को मारते हुए युवक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सांप के मुंह को लाठी से कूचता नजर आ रहा है. उसके बाद पास खड़े बच्चों की तरफ फेंक दिया. अब वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- BJP ने बेईमानी करके बनाई है सरकार..! 2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का सबसे बड़ा दावा, जानिए ऐसा क्या कह दिया?

बता दें कि पूरा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय का है. जहां एक सांप झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ गया, जिसे देखकर वहां मौजूद बच्चे चिल्लाने लगे. बच्चों की आवाज सुनकर आमिर नाम का युवक मौके पर लाठी लेकर पहुंचा और सांप को लाठी से कूच दिया. जब सांप मर गया तो उसे उठाकर बच्चों की तरफ उछालते हुए फेंक दिया. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

इसे भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार से पूछा- एक आतंकवादी को शंकराचार्य बनाकर संरक्षण क्यों दे रहे हो? अधोक्षजानंद को केरल से भगाए जाने का सुनाया किस्सा

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराया है. वन विभाग का कहना है कि कानून के मुताबिक सांप को मारना गंभीर अपराध है. सांप चेकर्ड कीलबैक प्रजाति का था. इसे एशियाई जल सर्प भी कहा जाता है, जो कि विषैला नहीं होता है. पुलिस मामला दर्ज कर सांप को मारने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है.